बुढ़ाना 12 अक्टूबर। कुरालसी में आयोजित मेले से वापस जा रहे दो पक्षों में संघर्ष हो गया। घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर के कुछ लोग कुरालसी में आयोजित मेले में गए थे। अपने घर वापस आते समय गांव के ही कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें रूबी पत्नी कुलदीप, ममता पत्नी अमित, आदेश पुत्र महेंद्र आदि घायल हो गए। घायलों को कस्बे की सीएससी पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। ग्रामीण कुलदीप ने बताया की कुछ दिनों से कूड़ा आदि डालने पर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर मेले से लौट रहे राजेश पवन आदि ने हमला बोल दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।