मोरना - टन्ढेडा में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाडियों से प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर थाना ककरौली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह व भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष अब्दुस्सलाम ने कहा कि खेलों से जहां शारीरिक स्फूर्ति तथा बल में वृद्धि होती है। वहीं एकता का संदेश भी जाता है। राष्ट्र के निर्माण में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है। कबड्डी भारत के प्राचीन खेलों में से एक है। जिससे शरीर मजबूत होता है। इस प्रकार के आयोजन मनोरंजन के साथ साथ तनावमुक्त करते हैं।
टन्ढेडा में हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ