यातायात सुरक्षा पर चित्रकला एवं रंगोली का कार्यक्रम का आयोजान
स्पिकमैके में बांसूरी वादक मैसूर ए चंदन कुमार ने मन मोहा
बुढ़ाना 17 अक्टूबर। यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कांधला रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में चित्रकला व रंगोली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर बांसुरी वादक मैसूर ए चंदन कुमार ने अपनी कला से सभी अतिथिगणों का मन मोह लिया।
कस्बे के मेपल्स एकेडमी कांधला रोड़ बुढ़ाना में बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे स्पिक मैके की ओर से बांसुरी वादन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मैसूर ए चंदन कुमार कि बांसुरी की स्वर लहराईयों ने छात्र-छात्राओं को मंत्र मुग्ध कर भारतीय शास्त्रीय संगीत की कर्नाटक शैली में पहली बार कार्यक्रम सुन रहें श्रोताओं ने हर रचना का आनंद लिया। बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम की धुन बच्चों की तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे यातायात सुरक्षा अभियान को सफल बनाने हेतु चित्रकला एवं रंगोली का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें बच्चों ने अपनी रंग एवं चित्र कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की चित्रकारी एवं रंगोली के माध्यम से यातायात के नियम एवं सड़क सुरक्षा के नियमों को दर्शाया गया। यातायात सुरक्षा अभियान के अंतर्गत अधिकाेरियों ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि यातायात के नियमो की अवहेलना करने पर आप दुर्घटना के शिकार हो सकते है। जान को जोखिम में नही ड़ालना चाहिए। यातायात के नियमों का पालन करें। सड़क हादसों से बचे ओर बचाए। इस मौके पर यातायात पुलिस अधिकारी वी के चौरसया, सूरज व वी के मिश्रा आदि ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल की छात्राओं ने चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक राजीव गर्ग व प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
यातायात सुरक्षा पर चित्रकला एवं रंगोली का कार्यक्रम का आयोजान हुआ