योगी सरकार का दीपावली पर बड़ा तोहफा-सिसौली जल्द बनेगी तहसील


बुढाना 12 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिसौली वासियों को दीपावली का तोहफा देते हुए सिसौली को नहीं तहसील बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके लिए शासन में जिला प्रशासन को परिसीमन के आदेश कर दिए।


क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि सिसौली क्षेत्र के लोग वर्षों से सिसौली को नहीं तहसील बनवाने की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर वह लगातार ढाई वर्षों से प्रयासरत थे। योगी सरकार ने सिसौली क्षेत्र के लोगों को दीपावली का एक तोहफा देते हुए सिसौली को मुजफ्फरनगर की नई तहसील बनाने को मंजूरी दे दी है। जिसके लिए शासन ने जिला प्रशासन को परिसीमन के आदेश दिए हैं। विधायक ने बताया कि सिसौली तहसील में बुढ़ाना तहसील के 30 से 35 गांव तथा सदर तहसील के गांव भी तहसील में जाएंगे। विधायक ने बताया कि इससे इसौली क्षेत्र के लोगों को रोजगार मुहैया होगे।  यातायात के नए सन- साधन सिसौली वासियों को मिलेंगे तथा किसानों को न्याय के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। तहसील में लंबित पड़े मामलों का का भी जल्द निस्तारण होगा।