रालोद कार्यकर्ताओ में गन्ने की होली जलाई


-सरकार द्वारा गन्ने के रेट न बढाए जाने पर आक्रोशित हुए किसान 


बुढ़ाना 10 दिसम्बर। राज्य सरकार द्वारा गन्ने के रेट में बढ़ोतरी ना होने से नाराज रालोद कार्यकर्ताओं ने कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर गन्ने की होली जलाई। रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया।


          गन्ने के रेट में बढ़ोतरी ना होने से नाराज रालोद कार्यकर्ताओं ने कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर गन्ने की होली जलाई। राज्य सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य की घोषणा पर किसानों में उबाल है। सरकार ने लगातार दूसरे साल में भी गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की। गत वर्ष की भांति गन्ने का मूल्य 315 रूपये तय किया गया है। लगातार दूसरे साल गन्ना मूल्य वृद्धि नहीं होने से किसानों को मायूसी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। बिजली, डीजल, पेट्रोल, कीटनाशक आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। गन्ने का मूल्य अपनी यथास्थिति में ही है। जिस कारण किसान कर्ज के बोझ में डूबता जा रहा है। किसान भुखमरी की कगार पर आ गया है। नाराज रालोद कार्यकर्ताओं ने कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर गन्ने की होली जलाई। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री योगराज सिंह, किसान सहकारी समिति चेयरमैन सुरेंद्र शेरावत, चौधरी सतपाल, चौधरी जगपाल, युवा प्रदेश सचिव बाली त्यागी, प्रदेश महासचिव गज्जू पठान, अब्दुल अंसारी, अकरम सिद्दीकी, साजिद कुरैशी व सैकड़ों रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।